पहले यह समझो — IndusInd Bank में Account Open करना थोड़ा अलग है
IndusInd Bank में जब आप online account open करते हैं, तो आपको initial funding करनी पड़ती है। यह amount होती है ₹5,000 से ₹10,000 के बीच।
ज़्यादातर लोग minimum यानी ₹5,000 से account open करते हैं।
अब problem यह है कि अगर आपका KYC reject हो गया, तो वो पैसा अटक जाता है। और यह situation बहुत लोगों के साथ हो रही है।
KYC Reject क्यों होता है IndusInd Bank में?
IndusInd Bank में KYC reject होने के कई कारण हो सकते हैं:
- Aadhaar Card में पुराना / बचपन का photo होना ← सबसे common reason
- Aadhaar और PAN card पर date of birth अलग-अलग होना
- Documents में कोई और mismatch होना
लेकिन सबसे ज़्यादा cases में देखा गया है कि Aadhaar card पर photo पुराना होने की वजह से face match नहीं होता और KYC reject हो जाता है।
मेरा खुद का Experience — पैसा फंसा है अभी तक
मैं खुद इस situation में हूं।
हुआ क्या कि Telegram पर एक refer link मिला IndusInd Bank का। Offer था कि account open करो, ₹5,000 की initial funding करो और ₹300 से ₹500 तक cashback मिलेगा। 10 से 15 दिन में refer tracking से पैसा आ जाएगा।
मैंने सोचा — पैसे तो account में हैं, निकाल लूंगा। Cashback भी मिलेगा। Account open कर लिया।
लेकिन मेरे Aadhaar card में बचपन का photo था। इस वजह से face mismatch हुआ, KYC reject हो गई और अब मेरे ₹5,000 फंसे हैं।
Bank दूर है इसलिए अभी नहीं जा पाया, लेकिन जाना तो पड़ेगा ही।
KYC Reject होने पर क्या करें?
Online कोई option नहीं है। Bank ने कोई online alternative नहीं दिया है।
आपको physically branch जाना होगा और वहां KYC complete करनी होगी।
एक important बात — आपको अपनी home branch या main branch पर ही जाने की ज़रूरत नहीं है। किसी भी नज़दीकी IndusInd Bank branch में जाकर KYC complete करवा सकते हैं।
Branch जाने से पहले यह काम करो
अगर आपके Aadhaar card में पुराना photo है तो पहले उसे update करवाएं।
Aadhaar Card Photo + Biometric Update:
- किसी भी नज़दीकी Aadhaar Center पर जाएं
- Photo और Biometric एक साथ update होते हैं
- शुल्क: ₹125 मात्र
Update हो जाने के बाद branch जाकर KYC complete करें। इसके बाद आपका account unfreeze हो जाएगा।
Bank की ज़िम्मेदारी भी बनती है
मेरी राय में IndusInd Bank को online account opening के समय एक clear disclaimer देना चाहिए जैसे कि:
"Account open करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके Aadhaar card में current photo हो और सभी documents match करते हों।"
बहुत लोगों का पैसा इस वजह से फंसा है। लोग bank के चक्कर काट रहे हैं। Bank वाले बोलते हैं address verification होगा, एक हफ्ते लगेगा — लेकिन कुछ होता नहीं। सारी परेशानी customer को ही उठानी पड़ती है।
Refer & Earn Trap — सावधान रहें
Telegram और कई apps पर IndusInd Bank के refer links चलते हैं। लोग लालच में आकर account open करते हैं।
सच यह है:
- अगर आपके documents सही हैं → KYC होगी → Cashback मिलेगा ✅
- अगर documents में कोई भी गड़बड़ी है → KYC reject → पैसा फंसा ❌
इस refer-cashback के चक्कर में बहुत लोग फंसे हैं — मैं खुद भी।
निष्कर्ष — Short में समझो
- Initial Funding₹5,000 से ₹10,000
- KYC reject का सबसे बड़ा कारणAadhaar में पुराना photo
- Online KYC fix होगी?नहीं, branch जाना होगा
- कौन सी branch?कोई भी IndusInd Bank branch
- Aadhaar photo update शुल्क₹125
IndusInd Bank में account open करने से पहले अपने सभी documents check करें। Aadhaar में current photo है या नहीं — यह सबसे पहले देखें। वरना पैसा फंसेगा और परेशानी आपको ही होगी।


